फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   preparation of fair completed

दो दिवसीय मेले की तैयारी पूरी

Fri, 04 Oct 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
preparation of fair completed
माछरा। हसनपुर कलां में प्राचीन कालका मंदिर पर दो दिवसीय मेले की पूर्ण तैयारी कर ली गई है। बताया कि दिन में मेले का आयोजन होगा तथा रात्रि में दरबार में माता की स्तुति के लिए भजनों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

माछरा ब्लॉक अंतर्गत मेरठ-गढ़ मार्ग पर रछौती तिराहे के समीप हसनपुर कलां के जंगल में प्राचीन कालका देवी माता का मंदिर स्थित है। जिसमें प्रत्येक वर्ष नवरात्रि में मेले का आयोजन किया जाता है। कालका मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश प्रधान एवं नीलम प्रधान ने बताया कि कालका माता मंदिर पर लगने वाले मेले की पूर्ण तैयारी कर ली गई है। मेले का आयोजन सप्तमी एवं अष्टमी में किया जाएगा। मेले में पूर्व की भांति झूले, मनोरंजन के अन्य साधन, महिला के सौंदर्य प्रसाधन की दुकान आदि के आयोजन के साथ-साथ भजनों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पेप्सी शर्मा, भूले बहरामपुर, सतपाल दौसा आदि कलाकार शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय विधायक, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य भाग लेंगे। मेले में क्षेत्र के कई गांवों के लोग प्रसाद चढ़ाने आते हैं तथा अपनी मनोकामना पूर्ण करते हैं। मंदिर पर मेले की व्यवस्था बनाने में संजय शर्मा गोविंदपुुरी, मुकेश प्रधान, नीलम प्रधान, नरेश, मोहित कुमार, अक्षय शर्मा, अमित कंसल, विकास, ऋषिपाल खटाना, पप्पू प्रधान आदि का विशेष योगदान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed