फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Preparation for counseling in B.Ed starts, colleges will be out if data is not given

बीएड में काउंसिलिंग की तैयारी शुरू, डाटा नहीं दिया तो कॉलेज होंगे बाहर

Tue, 08 Sep 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Preparation for counseling in B.Ed starts, colleges will be out if data is not given
बीएड में काउंसिलिंग की तैयारी शुरू, डाटा नहीं दिया तो कॉलेज होंगे बाहर
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीएड में प्रवेश को काउंसिलिंग की तैयारी शुरू हो गई है। लखनऊ विवि ने सभी विश्वविद्यालयों से कॉलेजों का पूरा डाटा मांगा है। सीसीएसयू के रजिस्ट्रार ने निर्धारित प्रारूप के तहत दो दिन में कॉलेजों से जानकारी मांगी है। अगर कॉलेजों द्वारा मांगी गई जानकारी नहीं दी गई तो काउंसिलिंग के लिए उनके नाम लखनऊ विवि को नहीं भेजे जाएंगे।

लखनऊ विवि द्वारा आयोजित कराई गई बीएड शैक्षिक सत्र 2020-22 में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। जल्दी ही प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग कराई जाएगी। सीसीएसयू के परिक्षेत्र की बात करें तो यहां पर बीएड के चार सौ के करीब कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में 50 हजार के करीब सीटें हैं। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कॉलेजों से संस्थान का नाम एवं पूरा पता, प्राचार्य का नाम और मोबाइल नंबर, संस्थान की ईमेल आईडी, बैंक खाता संख्या, अल्पसंख्यक की श्रेणी में तो नहीं है। इसके अलावा एनसीईटी द्वारा संस्थान में बीएड की कितने सीटें आवंटित हैं। ये सब जानकारी दो दिन के भीतर मांगी गई हैं। इनको लखनऊ विवि को भेजा जाना है। रजिस्ट्रार ने बताया कि जो कॉलेज इन जानकारी को नहीं देंगे, उनका नाम काउंसिलिंग के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय को नहीं भेजा जाएगा। ये सभी जानकारी कॉलेजों को विवि प्रशासन को ऑनलाइन उपलब्ध करानी हैं। जानकारी देने का पूूरा प्रारूप विवि की वेबसाइट पर जारी निर्देशों में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed