{"_id":"5d91b2f38ebc3e013662b4c7","slug":"pregnant-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: संदिग्ध परिस्थिति में गर्भवती महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: संदिग्ध परिस्थिति में गर्भवती महिला की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
Mon, 30 Sep 2019 01:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के किठौर में सोमवार सुबह एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला का शव घर के कमरे में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: हॉस्टल में रह रहे नाबालिग छात्र के साथ चार किशोरों ने किया कुकर्म, डेढ़ माह बाद हुआ खुलासा
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार किठौर थानाक्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला की आज सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर विवाहिता के मायके वाले ससुराल पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के ममेरे भाई ने पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार किठौर निवासी युवक के साथ महिला की चार साल पहले शादी हुई थी। मृतका गर्भवती थी, इससे पहले दोनों का दो वर्ष का एक बेटा भी है। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता से दहेज की मांग करते थे जबकि कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।