{"_id":"6ac66a77af54ebd4a4023274","slug":"power-supply-from-the-substation-disrupted-for-an-hour-and-a-half-residents-inconvenienced-meerut-news-c-73-1-mtd1001-108977-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजलीघर की आपूर्ति डेढ़ घंटे ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजलीघर की आपूर्ति डेढ़ घंटे ठप, लोग परेशान
विज्ञापन
शाम के समय बिजली गुल होने से कस्बे समेत सात गांवों में जनजीवन प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। बहसूमा बिजलीघर से जुड़ी विद्युत आपूर्ति बुधवार शाम करीब डेढ़ घंटे ठप रही। शाम 6:30 बजे से रात करीब 8:00 बजे तक बिजली गुल रहने से कस्बे के साथ शाहपुर, बटावली, हंसापुर, मोड़ कलां, सदरपुर और महमूदपुर सिखेड़ा गांवों में लोग परेशान रहे।
शाम के व्यस्त समय अचानक बिजली गुल होने से घरों की दिनचर्या के साथ दुकानों और प्रतिष्ठानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। बिजली न होने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। सबसे अधिक परेशानी खाना बनाने और खाने के समय हुई। ग्रामीण श्यामपाल चपराना, देवेंद्र विधूड़ी, संजू पोसवाल और राजेंद्र सिंह ने बताया कि शाम के समय लंबे समय तक आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उनका कहना था कि इसी समय बिजली की सबसे अधिक जरूरत होती है।
बहसूमा बिजलीघर के जेई विजयपाल ने बताया कि फ्रीक्वेंसी डाउन होने के कारण आपूर्ति बंद की गई थी। फ्रीक्वेंसी सामान्य होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।