{"_id":"5dc9b6bd8ebc3e5b656c2c51","slug":"power-employes-protest-against-pf-scam-meerut-news-mrt453118763","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ घोटाले के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ घोटाले के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पीवीवीएनएल कर्मियों ने सोमवार को ऊर्जा भवन पर पीएफ घोटाले के विरोध में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। कर्मचारियों ने मांग थी कि उनका हक दिलाया जाए और दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
यूपीपीसीएल में हुए कर्मचारी पीएफ घोटाले के विरोध में पीवीवीएनएल कर्मचारी पिछले कई दिन से आंदोलनरत है। सोमवार को लंच के बाद काम बंद कर सभी कर्मचारी ऊर्जा भवन पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीएफ दिलाए जाने की मांग की। दो घंटे धरने पर बैठने के बाद सभी कर्मचारी एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मिलने पहुंचे। एमडी के नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने स्टाफ ऑफिसर एके आत्रेय से मुलाकात की और उन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम मांग ज्ञापन सौंपा। धरने की अध्यक्षता इंजीनियर आनंद कुमार ने की और संचालन दिलमणी थपलियाल ने किया। इस मौके पर मुख्य अभियंता विराग बसंल, एके सिंह, विवेक वर्मा, कवितेंद्र, देेवेंद्र सिंह, रवींद्र मोतला, अरविंद बिंद, विमल अग्रवाल, गौरव वर्मा, प्रदीप डोगरा, विवेक सक्सेना, राजेश सिंह, राजीव माहेश्वरी, दीपचंद चौहान, राम बाबू, मनोज अग्रवाल, प्रवीन कुमार, सुमित पाल, बालकिशन आदि मौजूद रहे।