{"_id":"6a26e9cb22979403550374ac","slug":"power-cuts-and-tripping-continue-no-relief-from-the-heat-meerut-news-c-72-1-mct1004-154465-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली कट और ट्रिपिंग जारी, गर्मीं से नहीं मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली कट और ट्रिपिंग जारी, गर्मीं से नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन
मेरठ। भीषण गर्मी में बिजली का संकट लगातार लोगों को परेशान कर रहा है। सोमवार को भी गर्मी के बीच बिजली की कटौती होने से लोग बिलबिला गए। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रूक-रूक कर बिजली की कटौती से लोग परेशान रहे। इसी तरह से माधवपुरम बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली की ट्रिपिंग होती रही। मरम्मत कार्य के चलते पीएल शर्मा एवं लेडीज पार्क बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती हुई।
इनके अलावा मलियाना, रेलवे रोड, खड़ौली, माधवपुरम प्रथम और द्वितीय बिजलीघरों से जुड़े क्षेत्रों में भी मरम्मत कार्य होने के कारण लगभग एक घंटे बिजली नहीं आई। वेदव्यासपुरी बिजलीघर पर आइसोलेटर की स्थापना होने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सरधना रोड स्थित सरस्वती विहार निवासी संजीव मलिक ने बताया कि उनके क्षेत्र में दिन-रात बिजली की ट्रिपिंग हो रही है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खैरनगर के दवा व्यापारी रजनीश कौशल ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही बिजली की कटौती फिर शुरू हो गई है। इस कारण लोग परेशान है। मानसरोवर कॉलोनी एडवोकेट निवासी डॉ. गौरव मित्तल ने बताया कि सिविल लाइन बिजलीघर से जुड़े इलाकों में प्रतिदिन बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों के विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे हैं। अघोषित बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजी गई है। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता से भी शिकायत की गई है।