फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   power cut in meerut city station

अंधेरे में डूबा रहा कैंट स्टेशन

Tue, 16 Jul 2019 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
power cut in meerut city station
power cut in meerut city station
मेरठ। सोमवार रात करीब 9 बजे कैंट स्टेशन 10 मिनट तक अंधेरे में डूबा रहा। ऐसे में स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री सहमे रहे। हर कोई अपने परिवार और सामान की सुरक्षा में लगा रहा। कारण बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से बिजली में व्यवधान आया था।
विज्ञापन

स्टेशन से गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में सवार हुए यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर भी अंधेरा छाया था। बिजली आने के बाद भी इस प्लेटफॉर्म पर असुविधा रही। कैंट स्टेशन पर अधिकतर ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर-तीन से ही गुजारा जाता है। यहां अंधेरा होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि बिजली गुल होने से कोई हादसा नहीं हुआ। स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में दर्जनों यात्री थे।
विज्ञापन

स्टेशन पर नही ऑटो जेनरेटर
कैंट स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि यहां ऑटो जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है। सिटी स्टेशन पर बिजली जाने के बाद तुरंत जेनरेटर चल जाता है। लेकिन यहां जेनरेटर चलाना पड़ता है। जेनरेटर चलाने के लिए बिजली कर्मचारी भी मौजूद नहीं रहता। इस काम में ट्यूबवेल ऑपरेटर को लगाया है। जो कैंट स्टेशन के यार्ड में तैनात है। वहां से आने में करीब पांच मिनट लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ए-श्रेणी के स्टेशन पर अव्यवस्था
सिटी और कैंट ए-श्रेणी के स्टेशन हैं। इन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर किए जाने पर जोर देना चाहिए। संवेदनशील स्टेशनों में आने वाले कैंट स्टेशन की इस तरह से बिजली गुल होना रेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed