फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   power break down

36 घंटे से चार गांवों की विद्घुत आपूर्ति बंद, आक्रोषित ग्रामीणों ने एसएसओ को बनाया बंधक

Sat, 13 Jul 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
power break down
कैली बिजलीघर पर एसएसओे को बंधक बनाते ग्रामीण। - फोटो : KITHOR
खरखौदा। ग्राम कैली स्थित बिजलीघर से 36 घंटे से चार गांवों की आपूर्ति बंद पड़ी है। इससे पेयजल, पशुओं के लिए चारे एवं धान की फसल की रोपाई एवं सिंचाई नहीं होने से आक्रोशित चारों गांवों के ग्रामीणों ने शुुक्रवार को बिजलीघर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। यहां ग्रामीणों ने एसएसओ को बंधक बना लिया। उन्होंने अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद ही उन्हें बंधन मुक्त किया। इसके बाद भी आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है।
विज्ञापन

गांव कैली, कूड़ी, खासपुर एवं कबट्टा आदि गांवों को पहले धीरखेड़ा विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति दी जाती थी। एक माह पहले गांव कैली में बना पांच एमवीए का नया बिजलीघर चालू हो गया। जिससे इन चारों गांवों को जोड़ा गया। दो दिन पहले आई बरसात से 33 हजार की लाइन में फाल्ट हो गया। जिस कारण पिछले 36 घंटे से चारों गांवों की आपूर्ति ठप है। उधर, धान की रोपाई भी चरम पर है। जहां धान की रोपाई हो गई है उसकी सिंचाई नहीं होने से वह सूखने के कगार पर है। वहीं, पशुओं को चारे एवं गांव कैली में पेयजल की भारी किल्लत हो रही है। गांव कैली में पीने के पानी की आपूर्ति टंकी के माध्यम से की जाती है। जिसको लेकर शुक्रवार सुबह ग्राम प्रधान समिति के जिलाध्यक्ष खासपुर प्रधान देवेंद्र शर्मा, गांव कैली प्रधान अमित त्यागी समेत कई दर्जन ग्रामीण कैली बिजलीघर पहुंचे तथा मौके पर मिले एसएसओ रॉकी को बंधक बना लिया। यहां एसएसओ ने बताया कि पीछे से ही रोस्टिंग की गई है। इसके बाद एसएसओ ने एसडीओ व अधिशासी अभियंता से बात की। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को जल्द ही आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। वहीं, ग्रामीणों ने एसएसओ को बंधन मुक्त किया। हालांकि देर शाम तक आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई थी।
विज्ञापन

वर्जन
लखनऊ से ही रोस्टिंग का आदेश हो रहा है। उसी के अनुरूप रोस्टिंग के तहत आपूर्ति बंद की जाती है। बरसात नहीं होने के कारण व्यवस्था खराब है। बरसात होते ही आपूर्ति ठीक हो जाएगी।-प्रिंस गौतम, अधिशासी अभियंता हापुड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed