फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Posting the objectionable photo of Lord Shankar, case registered

भगवान शंकर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर Whatsapp ग्रुप में डाली, जमकर हंगामा

Sun, 01 Apr 2018 11:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 01 Apr 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Posting the objectionable photo of Lord Shankar, case registered
फाइल फोटो

सहारनपुर में भगवान शंकर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप पर डालने को लेकर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने थाना जनकपुरी में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि जनक नगर निवासी कमल शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कुछ दिन पूर्व प्यार तूने क्या किया नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। ग्रुप एडमिन ने कमल शर्मा को ग्रुप में शामिल किया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को ग्रुप पर एक अंजान नंबर से हिंदुओं के आराध्य भगवान शंकर की अश्लील फोटो बनाकर पोस्ट की गई। इसका पता चलते ही हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों में आक्रोश फैल गया और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। 
विज्ञापन


हिंदू संगठन के सदस्यों ने शुक्रवार को थाना जनकपुरी पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। कमल शर्मा ने पोस्ट करने वाले व्यक्ति का फोन नंबर तहरीर में लिखकर पुलिस को दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। ग्रुप एडमिन से पूछताछ की गई है। इस दौरान प्रिंस धनगर, मुकुल मोघा, करण चौधरी, दीपक, दिव्यांश पंडित, आशू कोरी, राम प्रसाद, ललित शर्मा, सौरभ कुनाल, लक्की, अश्वनी, सत्यम, अक्षय कुमार, बंटी बजरंगी, रोहन, सौरभ मित्तल, शिवम, हिमांशु, गौरव रघुवंशी सहित हिंदू संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed