{"_id":"670c605ae30f28afa60f3ae4","slug":"population-protested-against-installation-of-electrical-transformer-sardana-news-c-44-1-smrt1055-105558-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आबादी में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आबादी में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने का किया विरोध
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला छावनी में आबादी में एक निजी फैक्टरी का ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर भाकियू आंदोलनकारी संगठन ने विरोध किया। संगठन ने ऊर्जा निगम के खिलाफ धरने की चेतावनी दी है।
कस्बे के मोहल्ला कालंद चुंगी रोड छावनी में एक निजी फैक्टरी का ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर ऊर्जा निगम व स्थानीय लोग आमने-सामने हैं। जब भी ऊर्जा निगम की टीम फैक्टरी का ट्रांसफार्मर लगाने पहुंचती है तो स्थानीय निवासियों के विरोध के चलते टीम को लौटना पड़ता है। दो दिन पूर्व भी ऊर्जा निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। टीम को बिना ट्रांसफार्मर लगाए लौटना पड़ा था। इसके बाद भाकियू आंदोलनकारी गुट भी मोहल्ले के लोगों के समर्थन आ गया।
स्थानीय निवासी हाजी याकूब गुर्जर, शाहिद मलिक, शाहवेज अंसारी, आदिल, फरजू मलिक, अरशद ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीम बंद गली में निजी फैक्टरी का ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास कर रही है। बताया कि जिस फैक्टरी का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, उसका मुख्य द्वार दूसरे रास्ते पर है। जिस गली में लगाया जा रहा है वह केवल 10 फीट चौड़ी व आवासीय है। जिसमें ट्रांसफार्मर लगाया जाना गलत है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि वह कई बार गली में ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर चुके हैं। साथ ही अधिकारियों से भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आरोप है कि ऊर्जा निगम ने सांठगांठ कर बंद गली में ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले में भाकियू आंदोलनकारी गुट को सूचना दी। इसके बाद रविवार को भाकियू संगठन के कार्यकर्ता निक्की तालियान के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे। तालियान ने कहा कि गरीबों का उत्पीड़न बर्दाशत नहीं किया जाएगा। यदि ऊर्जा निगम अपनी मनमानी करता है तो संगठन ऊर्जा निगम के खिलाफ धरने पर बैठ जाएगा। इस दौरान, शाकिर मुखिया, राजा ठाकुर, शफीक, अकरम बाबू, सुहैल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।