फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Population control on the lines of China: Ashwani Upadhyay

चीन की तर्ज हो जनसंख्या नियंत्रणः अश्वनी उपाध्याय

Sun, 06 Oct 2019 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
Population control on the lines of China: Ashwani Upadhyay
चीन की तर्ज पर हो जनसंख्या नियंत्रण: अश्वनी उपाध्याय
विज्ञापन

मेरठ। भारत के पास विश्व की भूमि का दो प्रतिशत, पानी चार प्रतिशत और जनसंख्या बीस प्रतिशत है। ऐसे में जनसंख्या विस्फोट को कानून के माध्यम से ही रोका जा सकता है। विकी इंटरनेशनल रैंकिंग का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता एवं पीआईएल मैन अश्वनी उपाध्याय ने कहा कि विश्व में पानी दोहन में हम प्रथम स्थान पर है। कार्बन डाइ ऑक्साइड निकालने में हमारा विश्व में तीसरा स्थान है। जिसका मुख्य कारण बढ़ती जनसंख्या है। चीन की तर्ज पर जनसंख्या नियंत्रण के उपाय भारत में भी करने होंगे।

साकेत स्थित नर्सिंग होम में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया मेरठ से दिल्ली तक तीन दिवसीय ‘समाधान यात्रा’ में देश की 21 समस्याओं और समाधान की मांग की जाएगी। यात्रा 11 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। पदयात्रा प्रभारी अजय गुप्ता वासु ने बताया कि जनसंख्या बढ़ने के कारण साधन सीमित होते जा रहे है। उधर, डॉ. एसके सूरी ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने के कारण ही मूल समस्याएं खड़ी हुई हैं। डॉ. जेवी चिकारा ने बताया कि अर्थ शास्त्र के एक नियम के अनुसार जहां 1, 2, 3 की तर्ज पर बढ़ते हैं। वहीं, जनसंख्या 2, 4, 8 की तर्ज पर बढ़ रही है। प्रेसवार्ता में चौधरी अमर सिंह, अतुल जैन, पीयुष अग्रवाल, हिमांशु गोयल, मोहित जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed