{"_id":"664fc0ceba2dcfec7c0c20d4","slug":"polytechnic-student-murdered-by-slitting-his-throat-meerut-news-c-30-1-sha1002-124201-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पॉलिटेक्निक के छात्र की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पॉलिटेक्निक के छात्र की गला रेतकर हत्या
Fri, 24 May 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 24 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
गौरव का फाइल फोटो
विज्ञापन
नागल(सहारनपुर)। ताजपुर गांव में पॉलिटेक्निक के छात्र गौरव 18 पुत्र पिंकी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गौरव पास के गांव की छात्रा से बात करता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा के परिवार के छह सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि हत्याकांड में मृतक के दोस्त की भूमिका सामने आ रही है, जिसे हिरासत में लिया गया है।
गौरव कोटा स्थित एक संस्थान से पॉलिटेक्निक का छात्र था। इसके अलावा वह कस्बे की एक पैथोलॉजी लैब पर काम भी करता था। बुधवार देर शाम वह लैब से अपने घर जाने के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसी बीच पता चला कि गौरव का शव ताजपुर गांव के बाहर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है, जिसका गला रेता गया है और पेट पर भी वार किया गया था। उसकी बाइक पास में खड़ी थी और मोबाइल भी वहीं पड़ा था। पता चलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता पिंकी ने दी गई तहरीर में बताया कि गौरव का फतेहपुर गांव की छात्रा से प्रेम-प्रसंग था, जो साथ में पढ़ती है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ओम सिंह, ललित, पिंटू, सचिन समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक हुई जांच में गौरव का एक दोस्त भी रडार पर है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।