फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   polution creates mental disorders

दिमाग पर भी प्रहार कर रहा प्रदूषण

Mon, 04 Nov 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
polution creates mental disorders
मेरठ।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा प्रदूषण दिमाग पर भी प्रहार कर रहा है। इसके कारण डिप्रेशन और बाइपोलर डिसॉर्डर के मरीज बढ़ रहे हैं। ये मरीज मानसिक रोग विशेषज्ञों के पास पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सामान्य तौर पर सांस लेने में हो रही दिक्कत को लोग अस्थमा से जोड़कर देख रहे हैं। उनमें बीमार होने का खौफ है। वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत पर पड़ता है।
मनोचिकित्सक डॉ. रवि राणा के अनुसार, दूषित हवा दिमागी सेहत के लिए भी खतरनाक है। फेफड़ों को नुकसान पहुंचने के अलावा वायु प्रदूषण से अब कई तरह की मानसिक बीमारियों भी हो रहीं हैं, जैसे- डिप्रेशन और बाइपोलर डिसॉर्डर आदि। मैनिक डिप्रेशन या बाइपोलर डिसॉर्डर एक प्रकार की मानसिक बीमारी है। इसमें मन कई हफ्तों या महीनों तक बहुत उदास या फिर अत्यधिक खुश रहता है। इस बीमारी से पुरुष तथा महिलाएं दोनों ही समान रूप से प्रभावित होते हैं। वैसे तो मानसिक बीमारी के बहुत कारण होते हैं, लेकिन वायु प्रदूषण एक नया कारण बनकर उभर रहा है।
विज्ञापन

मनोचिकित्सक डॉ. कमलेंद्र किशोर ने बताया कि वायु प्रदूषण से सांस लेने में परेशानी होती है। नींद में खलल पड़ता है। इससे मन चिड़चिड़ा हो जाता है। बढ़ते बढ़ते यही डिप्रेशन और बाइपोलर डिसॉर्डर की तरफ चला जाता है। ऐसे में लोग बहुत अधिक थकान भी महसूस करते हैं। प्रदूषण से बचने और अच्छी नींद लेने से वे खुद को फ्रेश महसूस करते हैं। ऐसे लोगों को निर्धारित समय पर सोना जरूरी है। यह भी सुनिश्चित करें कि उनकी नींद में खलल न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed