{"_id":"637549c58b97812068107f06","slug":"pollution-increased-again-effect-of-smog-with-cold-in-the-morning-modipuram-news-mrt6139536134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फिर बढ़ा, सुबह ठंड के साथ स्मॉग का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फिर बढ़ा, सुबह ठंड के साथ स्मॉग का असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण फिर बढ़ा, सुबह ठंड के साथ स्मॉग का असर
मोदीपुरम। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच फिर बुधवार को मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 पर पहुंच गया है। एक्यूआई में बढोतरी के साथ सुबह के समय स्मॉग दिख रहा है।
मंगलवार को हल्की बारिश की फुहारों से मौसम थोड़ा बदला तो एक्यूआई भी108 पर आ गया था। बुधवार को एक्यूआई फिर उछला और 223 पर पहुंच गया। गंगानगर में एक्यूआई 195, पल्लवपुरम में 221 और जयभीमनगर में 254 दर्ज किया गया। वहीं मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 15.0 रिकॉर्ड किया गया। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि हवाओं के तेज चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आयी है। रात अभी आने वाले दिनों में और भी सर्द होगी और तापमान गिरेगा
पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
11 27.6 14.4
12 27.6 14.1
13 27.1 12.0
14 28.6 12.0
15 28.8 15.6
16 27.1 15.0
.