{"_id":"600892958ebc3e33ae5494c6","slug":"pollution-control-officials-sealed-the-factory-meerut-news-mrt52153263","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों ने फैक्टरी सील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों ने फैक्टरी सील की
विज्ञापन

मोदीपुरम। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बुधवार को मवाना रोड स्थित इंचौली में अवैध रूप से संचालित एक फैक्टरी सील कर दी। अधिकारी बृहस्पतिवार को फैक्टरी पर जुर्माने की कार्रवाई की रिपोर्ट भेजेंगे।
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता प्रखर कटियार व वासुदेव जानकारी पाकर टीम के साथ इंचौली पहुंचे। यहां उन्हें बीएमएसआर टैक्स फेब इंडस्ट्रीज में कपड़े की डाइंग का कार्य होता मिला। फैक्टरी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से बिना एनओसी लिये संचालित की जा रही थी। जांच में फैक्टरी में ईटीपी नहीं होने से दूषित पानी बहता मिला। इस पर टीम ने तत्काल बॉयलर सील कर दिया। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार का कहना है कि पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए छापा मारा जा रहा है। माघ मेला चल रहा है जो भी दूषित पानी निकालेगा उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इंचौली स्थित फैक्टरी दूषित पानी निकाले जाने की जानकारी पाकर सील की गई है। जुर्माने की कार्रवाई को लेकर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।