फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   politics on issues like Markaz Nizamuddin and Coronavirus Pandemic is reprehensible says Madani

मरकज निजामुद्दीन और कोरोना वायरस जैसी महामारी के मुद्दे को धार्मिक रंग देना निंदनीय: मदनी

Fri, 03 Apr 2020 05:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Apr 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
politics on issues like Markaz Nizamuddin and Coronavirus Pandemic is reprehensible says Madani
जमीयत उलमा-ए-हिन्द के महासचिव मौलाना महमूद मदनी - फोटो : अमर उजाला

जमीअत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने मरकज निजामुद्दीन के बारे में नकारात्मक प्रचार और कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी से जुड़े मुद्दे को धार्मिक रंग देने पर खेद व्यक्त किया है। 

विज्ञापन

सहारनपुर के देवबंद में शुक्रवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि पूरी दुनिया विशेष रूप से भारत, इस आपदा से निपट रहा है। ऐसे समय में हमें खुद को अधिक संवेदनशील और जिम्मेदार इंसान के रूप में पेश करना चाहिए, और प्रभावित व्यक्ति चाहे वह किसी जाति या धर्म से जुड़ा हो उसके साथ खड़ा होना चाहिए।
विज्ञापन


मदनी ने कहा कि खेद का विषय है कि जब ऐसी स्थितियों के पीडित मरकज निजामुद्दीन से संबंधित पाए गए, तो उन्हें कुछ मीडिया हाउस और कुछ गैर जिम्मेदार तत्वों ने धार्मिक अतिवाद से जोडऩे तथा एक विशेष कम्युनिटी पर इलजाम धरने की कोशिश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जो बातें मरकज से आ रही हैं, उस की रोशनी में किसी एक को दोष नहीं दिया जा सकता। पुलिस प्रशासन को भी समान रूप से जिम्मेदार करार दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में अचानक लॉकडाउन किया गया। जिसकी वजह से जो जहां था वहीं पर रुक गया। ऐसे में वहां से लोगों को निकालने की जिम्मेदार शासन प्रशासन की थी। उन्होंने सभी से ऐसी विकट परिस्थिति में किसी एक वर्ग विशेष को निशाना बनाने के बजाए कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed