फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   political news meerut

ढूंढने बैठे थे हार के कारण, आपस में भिड़ गए भाजपाई

Tue, 12 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 12 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
political news meerut
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हुई हार के मंथन के लिए हुई बैठक में भाजपाई आपस में ही भिड़ गए। क्रॉस वोटिंग का मुद्दा उठने पर सदस्य चुनाव प्रभारी रहे जयकरण गुप्ता से उलझ गए। कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि पहले जांच की जाए, सबूत सामने लाएं, फिर सदस्यों पर क्रॉस वोटिंग का आरोप लगाएं। वहीं रोहताश गुर्जर ने दो गुर्जर वोटों के खिसकने पर जनप्रतिनिधियों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


गंगानगर स्थित रेस्टोरेंट में सोमवार को चुनाव प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री जयकरण गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। जयकरण गुप्ता ने कहा कि हमारे पास 20 वोट का पुख्ता समर्थन था, लेकिन मिले सिर्फ 16 वोट। पार्टी के कुछ लोगों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने की बात सामने आ रही है, जिसकी जांच के बाद कार्रवाई होगी। इस पर सदस्य भड़क गए। भाजपा नेता सतेंद्र भराला ने कहा कि क्रॉस वोट करने में पार्टी के सदस्यों का लगातार नाम लिया जा रहा है, जो कि गलत है।
विज्ञापन


पहले इसके पुख्ता प्रमाण जुटा लिए जाएं और उसके बाद मीडिया के सामने उन्हें सार्वजनिक किया जाये। हम पर लगातार शक किया जाना ठीक नहीं है। ऐसा करने से सदस्य ही एक-दूसरे को शक की निगाह से देखने लगे हैं। इस पर सभी सदस्यों ने उनकी हां में हां मिलाई। इसके बाद डा. मीनाक्षी भराला ने कहा कि क्रॉस वोट मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए, बेवजह किसी को बदनाम न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहताश गुर्जर ने खरखौदा और दक्षिण क्षेत्र की दो गुर्जर वोटों के सपा खेमे में जाने पर अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी के गुर्जर जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाए। मामला गर्माता देख जयकरण गुप्ता ने रोहताश को बीच में ही रोक दिया और कहा कि इस मामले पर फिर कभी बात होगी। नवनिर्वाचित सदस्य सत्यपाल सिंह ने कहा कि हमें 16 वोट मिले। पहले यह तो बताया जाए कि बाकी चार वोट कौन सी थी, जो हमें मिलनी थीं। उसके बाद ही क्रॉस वोट पर बात होनी चाहिए। सत्यपाल की बात का सदस्यों ने समर्थन किया।


अब मेरठ में ही करूंगा राजनीति : मुखिया गुर्जर
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में हार के बाद पहली बार भाजपा के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। मुखिया गुर्जर ने कहा कि चुनाव हारने के कारणों की समीक्षा पार्टी नेतृत्व करेगा। लेकिन मैं सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पूरे मनोयोग से कुलविंदर को चुनाव लड़ाया। यह सही है कि मैं और मेरा पुत्र बाहर से आए हैं, लेकिन अब हम मेरठ में ही मकान लेकर यहीं रहेंगे और भाजपा को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed