फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Policemen held hostage in Baghpat and case filed against 86 people including Pradhan

पुलिस को बनाया बंधक, दरोगा ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, प्रधान सहित 86 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 10 Aug 2019 11:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Aug 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
Policemen held hostage in Baghpat and case filed against 86 people including Pradhan
पुलिस गिरफ्त में ग्राम प्रधान - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के तिलपनी गांव में माहौल खराब करने की कोशिश की गई। गोकशी की सूचना पर गांव में पहुंचे दरोगा और दो पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित छह को नामजद और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रधान सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के सामने ही अवशेष हटा दिए गए।

विज्ञापन


सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि, शनिवार को तिलपनी गांव से एक युवक ने सूचना दी कि ग्राम प्रधान सनाउल्ला के घर में गोकशी की जा रही है। सूचना पर एसआई मदनपाल सिंह और दो सिपाहियों ने पहुंचकर छापा मारा तो घर में गोवंशीय पशु के अवशेष पड़े मिले। आरोप है कि इसके बाद ग्राम प्रधान और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों को कमरे में बंधक बना लिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और पुलिस के सामने से ही गोवंशीय पशु के अवशेष उठा ले गए। 
विज्ञापन


एसआई ने थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं, बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर जान बचाई। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने प्रधान सनाउल्ला, उसकी मां अफसाना, चाचा उबेदुल्ला, चाची आसमां, सुहेल, नफीसा, नौशाद और 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम के अलावा विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया

तिलपनी गांव के लोगों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर पुलिस पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय नहीं मिले तो ग्रामीण सीओ सिटी ओमपाल सिंह के दफ्तर पहुंच गए। नफीसा पत्नी नौशाद ने प्रार्थनापत्र में बताया कि शनिवार को वह घर पर बच्चों के साथ अकेली थी। सुबह करीब 10 बजे सिंघावली अहीर थाने के एसआई मदनपाल, राजीव कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और उसके पति और बेटे के बारे में पूछा। उसने बताया कि दोनों को घर से बाहर गए हुए हैं। उसका आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर उसके साथ मारपीट की और उसकी बेटी को भी पीटा। पुलिस ने उन्हें गोकशी के झूठे मुकदमे में फंसाया है। सीओ ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने बिलाल वाले मदरसे के पास चौराहे से प्रधान समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

सीओ ने बताया कि गोकशी के आरोपी पुलिस की शिकायत करने आए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान सनाउल्ला, अब्दुल्ला, नौशाद, अमन, आमिर, नफीसा, सितारा, रिहाना, अफसाना आदि शामिल रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed