फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   policeman filed for anticipatory bail

70 लाख के गबन के आरोपी पुलिसकर्मियों ने दाखिल की अग्रिम जमानत अर्जी

Fri, 04 Oct 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
policeman filed for anticipatory bail
मेरठ। 70 लाख रुपये के गबन के आरोपी पुलिसकर्मियों सचिन, बच्चू सिंह, सौरभ व धीरज भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को स्पेशल जज (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) इरफान कमर की अदालत में अग्रिम जमानत के लिये अर्जी दी है। अदालत ने अर्जी पर सुनवायी के लिए नौ अक्तूबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार गाजियाबाद में एटीएम में कैश लोड करने वाली सीएमएस कंपनी के नोटों से भरे बैग गायब हो गए थे। गाजियाबाद के थाना लिंक रोड की तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मी सिंह चौहान और साथी पुलिसकर्मियों ने ये रकम दिल्ली से बरामद की थी। आरोप था कि कैश बरामद करने के बाद नोटों से भरा एक बैग गायब कर दिया गया था। जिसमें इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान, दरोगा नवीन कुमार और सिपाहियों बच्चू सिंह, फराज खान, धीरज भारद्वाज, सौरभ शर्मा, सचिन कुमार सहित सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ 60-70 लाख रुपये गबन करने का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। आरोपी इंस्पेक्टर लक्ष्मी सिंह चौहान के अधिवक्ता जगदीश पावटी ने बताया कि सिपाही सचिन, बच्चू सिंह, सौरभ व धीरज भारद्वाज की तरफ से अग्रिम जमानत अर्जी स्पेशल जज (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) की अदालत में दाखिल की गई है। जिस पर सुनवायी के लिये अदालत ने नौ अक्तूबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed