फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   policeman beaten to pump worker

कम पेट्रोल डालने का आरोप लगाते हुए सिपाही ने की पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट

Wed, 29 Sep 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
policeman beaten to pump worker
सिपाही ने पेट्रोल पंप कर्मी को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मोदीपुरम । कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार को तेल डलवाने के दौरान एक युवक की पंप कर्मचारी के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि खुद को सिपाही बताने वाले युवक ने पंप कर्मचारी को पीटा। बाद में घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सरधना रोड पर यह पेट्रोल पंप है।
वायरल हुए वीडियो में पेट्रोल डलवाने के बाद युवक और कर्मचारी में तेल कम डालने को लेकर कहासुनी हो रही है। इसके बाद कर्मचारी से मारपीट होती है। अन्य कर्मचारी मौके पर दौड़े। कर्मचारी के मुताबिक मारपीट करने वाला सिपाही करनावल का है और मुरादाबाद में तैनात है। सिपाही ने कर्मी पर पेट्रोल कम डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, इस मामले में अभी तक थाने पर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। ना ही कोई तहरीर प्राप्त हुई है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed