{"_id":"6255dd15e96c5c2ee20e54eb","slug":"police-will-take-arrest-warrant-of-three-people-including-yakub-s-manager-city-news-mrt584293981","type":"story","status":"publish","title_hn":"याकूब के मैनेजर समेत तीन लोगों का गिरफ्तारी वारंट लेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याकूब के मैनेजर समेत तीन लोगों का गिरफ्तारी वारंट लेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
याकूब के मैनेजर समेत तीन लोगों का गिरफ्तारी वारंट लेगी पुलिस
मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी के मैनेजर अमित त्यागी समेत तीन लोगों का गिरफ्तारी वारंट लेने की पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगा दी। याकूब व उसके परिवार की लोकेशन दिल्ली स्थित निजामुद्दीन में मिली है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने दिल्ली में डेरा डाला। याकूब के अधिवक्ता द्वारा सील की कार्रवाई का जवाब हाईकोर्ट में देने के लिये एमडीए सचिव प्रयागराज में हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि याकूब और उनका परिवार फरार है और पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
कोर्ट में आज जवाब दाखिल करेगा एमडीए
पुलिस के मुताबिक हाईकोर्ट में याकूब की अर्जी पर बुधवार को सुनवाई है। जिसका जवाब देने के लिये एमडीए के सचिव प्रयागराज में पहुंच गए है। याकूब ने एफिडेविट देने के बावजूद भी सील फैक्टरी में मीट की पैकिंग कराई है। जिसकी वीडियोग्राफी भी पुलिस ने बनाई थी। याकूब की फैक्टरी पर पुलिस प्रशासन व अन्य संबंधित विभाग ने कार्रवाई की है। जिसकी एक रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत करने की बात कहीं है।
पासपोर्ट की भी होगी जांच
एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि याकूब कुरैशी और उनके परिवार द्वारा किए अवैध काम की बारीकी से छानबीन हो रही है। याकूब और उनके बेटे इमरान, फिरोज की कुंडली पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी। उनके पासपोर्ट की भी जांच करने की बात कहीं है। पासपोर्ट में कोई खामियां तो नहीं है। इसकी जानकारी लेने के लिये पासपोर्ट सेल से याकूब का पूरा चिट्ठा मांगा जा रहा है।