UP: बसपा नेता शमसुद्दीन को गिरफ्तार करेगी पुलिस, हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, कार्यालय में दिखाई थी दबंगई
Meerut News : बसपा नेता शमसुद्दीन राइन को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।स्पेशल कोर्ट ने पुलिस को बसपा नेता को गिरफ्तार कर 18 अक्तूबर तक पेश करने का आदेश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी के वेस्ट यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राइन को एक कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में कोर्ट द्वारा गैरजमानती वारंट जारी किए जाने के मामले में हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है।
सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि शमसुद्दीन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। स्पेशल कोर्ट ने पुलिस को बसपा नेता को गिरफ्तार कर 18 अक्तूबर तक पेश करने का आदेश दिया है।
बसपा के पूर्व मंडल कॉर्डिनेटर रहे अधिवक्ता अनिल प्रधान ने नौचंदी थाने में 28 अप्रैल 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बसपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के वेस्ट यूपी के मंडल प्रभारी शमसुद्दीन राइन सहित 15-20 लोग मौजूद थे। जब अनिल प्रधान ने इनके सामने अपनी समस्या रखी तो शमसुद्दीन राइन ने जातिसूचक शब्द कहते हुए उसके साथ मारपीट की। धक्के देकर वहां से निकाल दिया।
इस मामले में कई बार नोटिस जारी होने के बावजूद शमसुद्दीन राइन के कोर्ट में पेश नहीं होने के बाद न्यायालय ने 22 अक्तूबर 2022 को गैरजमानती वारंट जारी कर दिया था। इस मामले की जांच सीओ कोतवाली अमित राय कर रहे हैं।
शमसुद्दीन इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट गए थे। वादी अनिल प्रधान भी हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट से शमसुद्दीन को कोई राहत नहीं मिली। अनिल प्रधान का कहना है कि अब शमसुद्दीन राइन उन्हें मुकदमा वापस लेने की धमकी दिला रहे हैं, लेकिन वे किसी से नहीं डरेंगे।
यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई
सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि 18 सितंबर तक कोर्ट में पेश करने के आदेश हैं, पुलिस गिरफ्तारी कर पेश करेगी। बसपा नेता शमसुद्दीन राइन वेस्ट यूपी प्रभारी के अलावा उत्तराखंड में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: UP: कब्रिस्तान में दबे नौ शवों के सिर गायब, मचा हड़कंप, तांत्रिक पर शक, लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे ग्रामीण