{"_id":"5e309e028ebc3e4b0d6bdc43","slug":"police-were-caught-stealing-at-the-atm-modipuram-news-mrt466100118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में चोरी करने जा रहे थे पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में चोरी करने जा रहे थे पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम पुलिस ने सोमवार देर रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एटीएम में चोरी करने जा रहे दो चोरों को पकड़ा। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की बाइक व मशीन उखाड़ने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया।
पल्लवपुरम थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि सोमवार देर रात वह टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से दो चोरों के एटीएम मशीन में चोरी करने जाने की सूचना मिली। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बाइक, हथौड़ी, पेंचकस, छेनी आदि उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सोनू पुत्र ब्रजपाल सिंह व अक्षय पुत्र महकार निवासी पबरसा थाना दौराला बताया है।