फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police teams will make Corona aware

कोरोना पर जागरूक करेंगी पुलिस की टीमें

Fri, 03 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Police teams will make Corona aware
सहारनपुर। मंडल के सहारनपुर और शामली में कोरोना वायरस की दहशत में दो लोगों की मौत के मामलों के बाद अब पुलिस टीमें लोगों की काउंसिलिंग भी करेंगी। उन्हें समझाएंगी कि कोरोना से डरने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए सिविल थानों की पुलिस टीमों के साथ डायल 112 की टीमों को यह जिम्मेदारी दी गई है। ये टीमें जिन क्षेत्रों में ड्यूटी पर होंगी वहां लोगों से घर पर ही रहने और हौसला बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। समाज के जिम्मेदार लोगों से भी आसपास के लोगों को समझाने और जागरूक करने की अपील की जा रही है। कंट्रोल रूम और अन्य हेल्पलाइन नंबरों पर मदद मांगने वालों को भी अब बिना किसी डर के घर पर रहकर कोरोना की जंग में सहयोग देने का संदेश दिया जा रहा है। एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि लोग हताशा में कोई गलत कदम बिल्कुल न उठाएं। अपनी जिंदगी को खोने की नहीं बल्कि सजग होकर बचाने की जरूरत है। सहारनपुर में गन्ना परिषद कार्यालय के कर्मचारी और शामली के व्यक्ति को कोरोना वायरस का संक्रमण ही नहीं था। मगर इसकी दहशत में ये दोनों अपनी जान गवां बैठे। कमिश्नर संजय कुमार का कहना है कि नासमझी में ऐसे कदम उठाकर खुद और अपने परिवार को मुसीबत में न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed