{"_id":"611365e98ebc3ef4537002fa","slug":"police-team-attacked-in-bijnor-constable-injured-named-report-filed-against-seven-including-three-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में पुलिस टीम पर हमला: सिपाही घायल, तीन महिलाओं सहित सात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर में पुलिस टीम पर हमला: सिपाही घायल, तीन महिलाओं सहित सात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज
Wed, 11 Aug 2021 11:23 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:23 AM IST
सार
हमले में हेड कांस्टेबिल राजकुमार चोटिल हो गया। कांस्टेबल अमित कुमार की तहरीर पर विपक्षी तीन महिलाओं समेत सात लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किरतपुर थानाक्षेत्र के गांव गंगा वाला टांकली में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर एक पक्ष के धर्म सिंह जगदीश हरिओम पुत्र शेर सिंह वह इनके परिवार की महिलाओं ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में एक सिपाही चोटिल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन महिलाओं समेत सात को नामजद रिपोर्ट दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार रात पौने नौ बजे गांव गंगावाला टांकली निवासी सतपाल सिंह ने मोबाइल से सूचना दी कि उसके परिवार के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने एक पक्ष से जानकारी लेने पर वहां पर मौजूद किरण पत्नी जगदीश आदि ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
हमले में हेड कांस्टेबिल राजकुमार चोटिल हो गया। कांस्टेबल अमित कुमार की तहरीर पर विपक्षी तीन महिलाओं समेत सात लोगों को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने की बात बताई।