फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police strictures on temples, temple committees complain to the DM

मंदिरों पर पुलिस की सख्ती, मंदिर समितियों ने जिलाधिकारी से की शिकायत

Sat, 18 Jul 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police strictures on temples, temple committees complain to the DM
मंदिरों पर पुलिस की सख्ती, मंदिर समितियों ने जिलाधिकारी से की शिकायत
विज्ञापन

मेरठ। शिवरात्रि पर पुलिस और प्रशासन की सख्ती के चलते इस बार श्रद्धालु मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक से वंचित रहेंगे। मंदिरों के बाहर से जलाभिषेक के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था को हटाकर सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। इस बार शिवालयों में पूजा अनुष्ठान पुजारियों तक ही सीमित रहेंगे। शुक्रवार को पाबंदियों के बीच शहर के कई मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक और पूजन किया। वहीं कई मंदिर समितियों और धार्मिक संगठनों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए अनुमति मांगी।
बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति, महाविल्वेश्वरनाथ मंदिर समिति और शनि मंदिर समिति ने एक माह पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों के दबाव में लिखकर दिया था कि कोरोना महामारी के चलते वह बाबा औघड़नाथ मंदिर पर मेले का आयोजन नहीं कराना चाहते हैं। महाविल्वेश्वर मंदिर के पुजारी हरीश चंद्र जोशी व जगन्नाथ रथयात्रा संयोजक गणेश अग्रवाल ने कहा कि इस पत्र की आड़ में मंदिर में जलाभिषेक पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर पर पुलिस तैनात है, जो भक्तों को बाहर से ही लौटा रही है। महेंद्र दास महाराज ने कहा कि समिति सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मंदिर खोलने की अनुमति मांग रही हैं। शासनादेश के बाद भी जिला प्रशासन मंदिर खोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

फिर नालियों में बहेगा गंगाजल
बाबा औघड़नाथ मंदिर समिति और महा विल्वेश्वरनाथ मंदिर समिति ने शुक्रवार को जलाभिषेक के लिए पाइप लगाकर अस्थाई व्यवस्था कराई। जिससे जल सीधे शिवलिंग पर पहुंचे। औघड़नाथ मंदिर समिति के महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि फिटिंग के एक घंटे बाद ही सदर थाना पुलिस ने पाइपों और मंदिर के बाहर रखे पात्रों को हटवा दिया। साथ ही मंदिर पर चार पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। ऐसे में फिर से गंगाजल नालियों में बहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के दावे झूठे
शनिपीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महेंद्र दास महाराज ने बताया कि एक माह पूर्व जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक में एडीएम सिटी अजय तिवारी ने वादा किया था कि शहर के मंदिरों के बाहर टैंकर मंगवाकर गंगाजल की व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन के सभी दावे झूठे साबित हो रहे हैं।

भक्तों को मिले जलाभिषेक की अनुमति
वामन भगवान शिव मंदिर समिति की बैठक में मुकेश अग्रवाल ने कहा कि मंदिर में भक्तों को जलाभिषेक की अनुमति दी जानी चाहिए। रविवार को शिवरात्रि के दौरान लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में सुबह 3 से 4 घंटे के लिए मंदिर खोले जाएं। इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है। अनुमति नहीं मिलने पर मंदिर के बाहर दो पात्र रखे जाएंगे। इनमें भक्त जल और पुष्प अर्पित कर सकेंगे। बैठक में संजय खुराना, जुगल किशोर गर्ग, संजय बंसल, अजय अग्रवाल रहे। महाविल्वेश्वर नाथ मंदिर समिति से जुड़े पवन गर्ग और विजय गोयल ने भी कहा कि मंदिर जलाभिषेक के लिए खोले जाने चाहिए। इस संबंध में एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed