फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police stopped Bhakiyu workers going to surround SSP office in Muzaffarnagar, commotion

Muzaffarnagar: एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, हंगामा

Mon, 14 Nov 2022 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Nov 2022 12:42 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में विभिन्न मुद्दों पर एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को  पुलिस द्वारा रोके जाने पर रोष फैल गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Police stopped Bhakiyu workers going to surround SSP office in Muzaffarnagar, commotion
भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में विभिन्न मुद्दों पर एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने झांसी की रानी चौक के पास रोक लिया। इससे नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सडक़ पर जाम लग गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया चल रही है, जिस कारण प्रवेश बंद है। जबकि भाकियू कार्यकर्ता एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन की जिद पर अड़े हैं। सडक़ पर हंगामे प्रदर्शन के कारण जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: By Poll Election: कौन हैं रालोद प्रत्याशी मदन भैया? नई सियासी जमीन की तलाश में लपका खतौली का टिकट

भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा का कहना है कि रतनपुरी पुलिस ने बेवजह युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम को जेल भेजा है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में प्रकरण के निस्तारण का आश्वासन दिया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा बरला में सीओ कार्यालय के प्रकरण में गलत नामजदगी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed