फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police shot two cow smuggler

पुलिस मुठभेड़ में दो तस्कर को गोली लगी

Mon, 14 Oct 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
police shot two cow smuggler
दौराला। सरधना रोड पर रविवार सुबह पुलिस की दो गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहे गोतस्करों को घेर लिया। यहां मुठभेड़ में दोनों गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, उनसे एक कार में गोमांस, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ कंकरखेड़ा जितेंद्र सरगम ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रविवार सुबह पुलिस चेन स्नेचिंग एवं चोरी करने वालों की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। सरधना रोड पर दौराला थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर के नेतृत्व में चेकिंग जारी थी। इस दौरान एक सेंट्रो कार वहां पहुंची और पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने कार का पीछा किया तो उसमें सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। कार सवारों ने पुलिस पर दोबारा फायरिंग की। पुलिस ने इसकी सूचना फ्लैश कर दी। इस पर कार उनकी घेराबंदी की गई। फायरिंग के दौरान कार सवार उस्मान पुत्र सीनू निवासी नंगला जावली थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर व दीनू उर्फ दिलनवाज पुत्र सलीम निवासी दघेडू चरथावल मुजफ्फरनगर पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस को जांच में दोनों गोतस्कर मिले। पुलिस ने उनसे बरामद कार से गोवंश का मांस, 315 के दो तमंचे, चार कारतूस एवं खोखे बरामद किए। पुलिस ने दोनों घायल गोतस्करों को सीएचसी में उपचार दिलाया। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि उस्मान पर विभिन्न मामलों में मुजफ्फरनगर व दौराला थाने में लगभग छह तथा दीनू उर्फ दिलनवाज पर मुजफ्फरनगर एवं दौराला में पांच मुकदमें दर्ज हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक दौराला डॉ. कमल सिंह ने प्रथमदृष्टया मीट गाय का बताया है। उधर, बदमाशों को दबोचने वाली टीम में थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठौर, कुंवरपाल सिंह, राजकुमार, तेजवीर सिंह, सुधीर कुमार, हिमांशु, गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed