{"_id":"69504d319438ca2f5007d8be","slug":"police-reviewed-more-than-100-cctv-footage-meerut-news-c-72-1-mct1011-146341-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र की सरधना रोड पर बृहस्पतिवार को बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने कुचल दिया था। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश में 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके अलावा शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने सरधना रोड पर अवैध वाहनों व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
एसपी सिटी ने बताया कि सरधना थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव निवासी आदी अपने दोस्त आशु व ममेरे भाई वेदांत उर्फ वेदू के साथ बृहस्पतिवार रात आंबेडकर रोड स्थित एक मंडप में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। रात के समय तीनों बाइक से वापस गांव जा रहे थे। इसी बीच ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने मेरठ की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मारते हुए युवकों को कुचल दिया था। आदी व वेदांत की मौके पर ही मौत हो गई थी।
वहीं आशु की शुक्रवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दो टीम आरोपी चालक व वाहन की तलाश में लगा रखी हैं।