{"_id":"5c9779b1bdec2214380c33c7","slug":"police-recovered-several-bags-of-liquor-were-delivering-biharon-demand-for-lok-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए विशेष मांग पर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, 102 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए विशेष मांग पर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, 102 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार
Sun, 24 Mar 2019 06:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 24 Mar 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोकसभा चुनाव आते ही शराब प्रतिबंधित प्रदेशों में विशेष मांग पर तस्करी की शराब खपाने की तैयारी भी शुरू हो गई है। टीपी नगर पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 102 पेटी तस्करी की जा रही शराब सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर टीपी नगर प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि रविवार की सुबह एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बागपत फ्लाईओवर पर पंजाब नंबर के एक ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस को चिप्स के पैकेटों के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही हरियाणा मार्का लगभग102 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। मौके से ट्रक मालिक किशन और चालक दलजीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह यह शराब पंजाब के रास्ते बिहार ले जा रहे थे। इंस्पेक्टर टीपी नगर ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के चलते ही आरोपी यह शराब लोकसभा चुनाव में खपाने की तैयारी में थे। बरामद शराब की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/