मेरठ मेट्रो प्लाजा स्थित होटल रीजेंसी में क्रिकेट मैच पर जुआ खेलते 21 लोगों को दो कमरों से गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी ने चार थानों की पुलिस फोर्स को लेकर छापा मारा। छापामारी के दौरान जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने इनसे 2.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। आगे जानें कैसे पुलिस अफसर ने भेष बदलकर किया इस काले कारोबार का खुलासा:-
एसपी सिटी ने फिल्मी अंदाज में किया पर्दाफाश
2 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
होटल रीजेंसी में शनिवार शाम को कमरा नंबर 202 और 203 में जुआ खेला जा रहा था, इसकी जानकारी पर एसपी सिटी रणविजय सिंह सादी वर्दी में होटल में पहुंचे। जुआरियों से एसपी सिटी ने बातचीत की और उनके साथ बैठ गए। जुआरियों को भागने का मौका न मिले, इसको देखते हुए रेलवे रोड, ब्रह्मपुरी, सदर बाजार और टीपीनगर पुलिस को होटल के चारों तरफ लगा दिया गया।
21 जुआरियों को किया गिरफ्तार
3 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
जुआरियों ने खेलना शुरू किया तो एसपी सिटी ने फोर्स बुलाकर सबकी घेराबंदी करा दी। एसपी सिटी ने दोनों कमरों से 21 जुआरियों को गिरफ्तार कराकर रेलवे रोड थाने भिजवा दिया। उधर, लोगों का आरोप है कि पुलिस की सेटिंग से जुआ खेला जा रहा था। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत की, इसके बावजूद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब एसपी सिटी ने कार्रवाई कराई गई।
एसपी सिटी ने बदला रूप
4 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के अनुसार होटल के कमरों में क्रिकेट मैच पर जुआ, सट्टा लगाया जा रहा था। आरोपियों को मौके से पकड़ने के लिए अपनी पहचान छिपानी पड़ी। सादी वर्दी में पहुंचकर जुआरी होने का नाटक रचा। पैसा भी लगाया। जब खेल पूरी तरह से दोनों कमरों में शुरू हो गया, तब बाथरूम में जाकर पुलिस फोर्स को कॉल की।
घेरा होटल, मची भगदड़
5 of 5
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी के निर्देश पर मेट्रो प्लाजा की बिल्डिंग चारों तरफ से घेरी गई थी। होटल पर सबकी नजर थी। पुलिस फोर्स होटल के कमरों में पहुंची तो बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई। करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। छापामारी में 21 लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने लोगों और वहां के दुकानदारों को बताया कि घबराने की बात नहीं। होटल से जुआरी पकड़े हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/