फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raided two places in the town, four arrested

पुलिस का कस्बे में दो जगह छापा, चार दबोचे

Sun, 01 Nov 2020 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Police raided two places in the town, four arrested
सरधना। नगर में एसडीएम एवं सीओ ने शनिवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ अभियान चलाकर मंडी चमारान एवं लोकप्रिय रोड नई बस्ती में छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पकड़ी। वहीं, चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार दो लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसडीएम अमित भारतीय एवं सीओ आरपी शाही के नेतृत्व में थानाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ नगर में पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें मंडी चमारान स्थित एक मकान से भारी मात्रा में पटाखे का बना एवं अधबना विस्फोटक बरामद किया। यहां से सद्दाम पुत्र सलीम, शकील पुत्र जमील व अकील पुत्र खलील तथा सुएब पुत्र खलील निवासी कमरानवाबान को गिरफ्तार किया है। वहीं, वसीम पुत्र सलीम गोटका निवासी मंडी चमारान एवं सलाऊदीन पुत्र अलाऊदीन निवासी खारीकुआं मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से करीब चार कुंतल से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की। वहीं, इसके बाद लोकप्रिय रोड नई बस्ती स्थित एक मकान से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया।
विज्ञापन

सीओ आरपी शाही का कहना है कि दोनों जगह से छह से सात लाख रुपये की विस्फोटक सामग्री बरामद होने का अनुमान है। उक्त सामग्री को दो टेंपो में लादकर कोतवाली लाया गया। मामले में जांचकर कराई जा रही है। वहीं, एसडीएम अमित भारतीय का कहना है कि अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed