फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police raid in Sotiganj in Meerut, eight arrested

सोतीगंज में छापा पड़ते ही शटर गिराकर भागे कबाड़ी, आठ गिरफ्तार, वाहनों के कमेले ने खोली पुलिस की पोल

Tue, 28 May 2019 03:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 May 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
Police raid in Sotiganj in Meerut, eight arrested
सोतीगंज में छापा मारती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सोतीगंज में वाहन माफिया मन्नू कबाड़ी के गोदाम पर सोमवार को सदर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने छापा मार दिया। चोरी और लूट की स्कूटी व बाइक कटी हुई हालत में मिलीं। पुलिस ने गोदाम में मौके से आठ कबाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया। मन्नू कबाड़ी सहित सात आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कटी हालत में स्कूटी व बाइक के पुर्जे बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


एसपी सिटी डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि चोरी और लूट की स्कूटी व बाइक काटने में सोतीगंज के मन्नू कबाड़ी का नाम सबसे ऊपर है। मुखबिर की सूचना पर एसएसपी नितिन तिवारी ने सदर बाजार एसओ विजय गुप्ता व क्राइम ब्रांच प्रभारी वरुण शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाकर सोतीगंज में मन्नू कबाड़ी के यहां छापा लगवाया। 
विज्ञापन


यहां से आठ कबाड़ियों आबिद निवासी पत्ता मोहल्ला सदर, मन्नी उर्फ विनीत निवासी गंगा सहाय कॉलोनी हर्ष विहार दिल्ली, आरिफ निवासी संगम विहार मुरादनगर गाजियाबाद, साजिद उर्फ नेपाली निवासी सोतीगंज पुलिस चौकी के पास सदर, फईमुद्ददीन निवासी गंज बाजार, सदर, आशीष निवासी लोनी गाजियाबाद, अरशद निवासी सोतीगंज, आबिद निवासी मजीद नगर लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा मन्नु कबाड़ी, जावेद निवासी गंज बाजार, मुरली उर्फ मुर्सलीन प्रधान, सलमान निवासी सोतीगंज, इरफान उर्फ  राहुल काला, आबिद उफ्र लड्डू, सुबहान, इदरीश उर्फ  गुटका निवासी सोतीगंज, दानिक्ष, पप्पू, रिजवान उर्फ छोचू निवासी जलीकोठी देहलीगेट फरार हैं।

पुलिस ने मन्नू कबाड़ी के गोदाम की तलाशी ली, तो चोरी और लूट की स्कूटी व बाइक कटी मिलीं। पुलिन ने बताया कि नौ स्कूटी और 11 बाइकों के पुर्जे मिले हैं। जांच पड़ताल अभी चल रही है। आठ कबाड़ियों को पुलिस पकड़कर सदर बाजार थाने ले आई। फरार मन्नू की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच दबिश दे रही हैं। पुलिस ने कबाड़ी के गोदाम पर अपना ताला लगा दिया है। 

पुलिस पहुंची कई कबाड़ियों के गोदाम पर  
मन्नू कबाड़ी का गोदाम खंगालने के बाद पुलिस ने कई जगह छापा मारा। कई कबाड़ियों के गोदाम पर भी पहुंची, लेकिन वे बंद मिले। एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता का कहना है कि सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन नहीं कटने दिए जाएंगे। एक्सीडेंटल वाहनों की भी जांच कराई जाएगी। इसको लेकर सदर बाजार पुलिस सोतीगंज में बड़ा अभियान चलाएगी।

शटर गिराकर भागे कबाड़ी
केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार सोतीगंज में छापा लगा। पुलिस के पहुंचते ही सोतीगंज का बाजार बंद हो गया। कबाड़ियों में हड़कंप मच गया। दुकान के शटर डालकर कबाड़ी भागने लगे। 

वाहनों का कमेला, खोल रहा पुलिस की पोल  
सोतीगंज के वाहनों के कमेले ने मेरठ पुलिस की फिर पोल खोल दी है। दिल्ली व एनसीआर से चोरी के वाहनों को सोतीगंज में काटा जा रहा है। पुलिस के तमाम दावे यहां ध्वस्त हो जाते हैं। सदर बाजार थाने में एक बार जिस पुलिसकर्मी की पोस्टिंग हो गई, समझो वह वाहन कटवाने वाला ठेकेदार बन गया। दूसरे जनपद से दबिश को आई पुलिस से भी उनकी सेटिंग होती है। 

सोमवार को मन्नू कबाड़ी के गोदाम से बरामद चोरी की वाहनों में दो बाइक दिल्ली से चोरी होनी बताई हैं। जिसको ट्रेस करने में पुलिस जुटी है। पुलिस के सारे दावे सोतीगंज में ही फेल हो जाते हैं। यहां पर चोरी और लूट के वाहनों का कटान चलता है।

कई बार शिकंजा कसने का सदर बाजार पुलिस ने प्रयास किया। लेकिन पूर्व में सदर थाने में पोस्टिंग पर रहने वाले पुलिसकर्मियों की सेटिंग कबाड़ियों से चलती है। थाना पुलिस से कैसे बचाया जाए, यह फंडा पुलिसकर्मी ही बताते हैं। इसका खुलासा खुद पुलिस कई बार कर चुकी है। पूर्व में तैनात रह चुके पुलिसकर्मी अपनी बुलेट में सामान बदलते सोतीगंज पुलिस चौकी में पकड़े गए थे। 

मन्नू की कुंडली खंगाली 
पुलिस ने बताया कि वाहनों को तस्दीक किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में दो वाहन तस्दीक हो गए हैं जोकि गाजियाबाद और नोएडा से चोरी होने बताए है। अन्य वाहनों की जांच चल रही है। माफिया मन्नू कबाड़ी के कई मीडिया वालों से भी संबंध हैं, जिसके जरिये वो पुलिसकर्मियों से सेटिंग करता है। मन्नू कबाड़ी के मोबाइल नंबर में उक्त लोगों के नंबर आए हैं। उसको पुलिस तस्दीक कर रही है। पुलिस ने बताया कि मन्नू का बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है। 

15 कबाड़ियों के नाम पुलिस ने खोले  
सदर बाजार पुलिस ने इस मुकदमे में 15 कबाड़ियों के नाम खोले हैं। जिसमें आठ लोगों की गिरफ्तारी होनी दर्शायी, जबकि सात कबाड़ी अभी वांछित है। एसओ सदर विजय गुप्ता और क्राइम ब्रांच प्रभारी वरुण शर्मा की टीम ने सोमवार रात सोतीगंज, जली कोठी समेत कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन मन्नू कबाड़ी समेत उसके अन्य साथी हत्थे नहीं चढ़े। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed