{"_id":"610857388ebc3e84670ed53e","slug":"police-raid-in-sotiganj-four-warehouses-sealed-meerut-news-mrt5501954168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोतीगंज में पुलिस की सख्ती: स्पेशल 75 की टीम का छापा, चार गोदाम किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोतीगंज में पुलिस की सख्ती: स्पेशल 75 की टीम का छापा, चार गोदाम किए सील
Tue, 03 Aug 2021 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:06 AM IST
सार
एएसपी कैंट सूरज राय ने सदर बाजार पुलिस और स्पेशल 75 के पुलिसकर्मियों की पांच टीमें बनाकर सोतीगंज में 17 कबाड़ियों के यहां छापा मारा। गोदाम और दुकान की तलाशी लेनी शुरू की। यहां अधिकांश पार्ट्स पर नंबर नहीं थे। अंदेशा है कि इंजन व पार्ट्स चोरी की गाड़ियों के है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोतीगंज में पुलिस ने फिर छापा मारकर 17 कबाड़ियों के गोदामों की तलाशी ली, जिसमें छह गोदामों को सील किया गया। कार्रवाई के दौरान कबाड़ी दुकान और गोदाम छोड़कर भाग गए। कई कबाड़ी तो गोदाम पर ताला लगाकर भागे है, जिस कारण पुलिस तलाशी नहीं ले सकी। जिन गोदामों को सील किया गया है, वहां पर गाड़ियों के इंजन और पार्ट्स काफी संख्या में है। कबाड़ियों के घर पर दबिश दी, लेकिन वहां पुलिस का विरोध हुआ, जिसके बाद पुलिस वापस लौट आई।
एएसपी कैंट सूरज राय ने सदर बाजार पुलिस और स्पेशल 75 के पुलिसकर्मियों की पांच टीमें बनाकर सोतीगंज में 17 कबाड़ियों के यहां छापा मारा। गोदाम और दुकान की तलाशी लेनी शुरू की। यहां अधिकांश पार्ट्स पर नंबर नहीं थे। अंदेशा है कि इंजन व पार्ट्स चोरी की गाड़ियों के है। पुलिस ने मौके से गाड़ियों के छह इंजन और एक हेड कब्जे में लिए। जबकि 12 इंजन और कुछ पार्ट्स बाइक के मिले हैं। पुलिस इस मामले की जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि इंजनों की जांच हो जाए कि किस गाड़ी के है। उसके बाद पुलिस मुकदमे से मिलान कराकर कार्रवाई करेंगी।
कबाड़ियों का नहीं टूट रहा नेटवर्क
सोतीगंज के कबाड़ियों का नेटवर्क नहीं टूट रहा है। पुलिस जब भी सोतीगंज में छापा मारती, तभी नई बात सामने आती है। इससे पहले पुलिस ने यहां से 100 से अधिक इंजन बरामद कर लिए थे। सोतीगंज में कौन-कौन कबाड़ी चोरी के वाहन काटते है, इसकी जानकारी स्पेशल 75 के कई सिपाहियों को है। यहीं वजह है कि सदर बाजार पुलिस कार्रवाई के दौरान उन सिपाहियों को आगे रखती है।
विज्ञापन
गलियों में गोदाम, पुलिस भी हैरान
पुलिस के बताया कि राजा, सलाउद्दीन, इमरान समेत दस कबाड़ियों के गोदाम पर गाड़ियों के सामान बिकते है, जबकि जुनेद, अरशद, साजिद उर्फ नेपाली, आदिल, रिजवान उर्फ घोच्चू के गोदाम पर बाइक के पार्ट्स बिकते है। कबाड़ियों ने गलियों में बड़े-बड़े गोदाम बनाए हुए है। जिनको देखकर पुलिस भी हैरान है। पुलिस ने इन गोदामों की वीडियो बनाई है।
इंस्पेक्टर ने खुद बताया थाना भ्रष्टाचार मुक्त
इंस्पेक्टर सदर बाजार बिजेंद्र सिंह राणा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की। जिसमें लिखा है कि हमारा थाना भ्रष्टाचार से पूर्ण रूप से मुक्त है। दलालों की चुंगल में न आए। कोई भी समस्या हो हमें बताए। कोई अवैध काम हो रहा है तो इंस्पेक्टर के सीयूसी नंबर पर कॉल करें। इंस्पेक्टर ने बताया है कि सोतीगंज में चोरी की गाड़ी काटने वाले कबाड़ियों पर शिकंजा के लिए यह मेसेज पोस्ट किया है। कोई भी सूचना देगा तो पुलिस उसका नाम पता गोपनीय रखेगी।