फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police prashaashan kar raha sapai ka utpeeran

पुलिस-प्रशासन कर रहा सपाइयों का उत्पीड़न  

Sun, 12 Nov 2017 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 12 Nov 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
police prashaashan kar raha sapai ka utpeeran
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 अतुल प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर लगातार दी जा रही दबिश पर सपा नेताओं ने शनिवार को विरोध दर्ज कराया है।  एडीजी मेरठ जोन से मुलाकात के बाद सपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर, एमएलसी वीरेंद्र सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष चौ. राजपाल सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने आरोप लगाते हुए कहा कि अतुल प्रधान का पुलिस जानबूझकर उत्पीड़न कर रही है, जबकि पूरा मामला राजनैतिक है। भाजपा की प्रदेश सरकार को आठ माह हुए हैं। लेकिन संगीन अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर में बागपत के ग्राम चिरचिटा निवासी सुमित की हत्या कर दी। जिसको लेकर सपाई न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी प्रकरण में धरना प्रदर्शन के बाद अतुल प्रधान ने गिरफ्तारी दी और मौके पर ही छोड़ दिया गया। उसी दिन हस्तिनापुर में भी अतुल के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया गया। 

विज्ञापन


इन दर्ज मुकदमों में कोई भी धारा ऐसी नहीं है, जिसमें तीन साल से ऊपर की सजा हो। बावजूद इसके अतुल के घर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस किसी बड़े अपराधी की तरह व्यवहार कर रही है। आरोप लगाया कि उनके घर में काम करने वाले कर्मचारियों और परिचित युवक जो परीक्षा देने आये थे, पुलिस उन्हें भी उठाकर ले गयी और उन्हें 10-12 घंटे हिरासत में रखा। अतुल प्रधान पर जिस तरह मुकदमा दर्ज कर पुलिस उत्पीड़न कर रही है, उसकी न्यायिक जांच की मांग एडीजी जोन से की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed