शामली: मां-बेटी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, जानें क्या थी मर्डर की वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली जिले में 3 जनवरी को मां और बेटी की जूते के फीते से गला घोटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव को आरोपी बोरे में बंदकर ले जा रहे थे कि पड़ोसियों ने शोर मचा दिया जिसके बाद हत्यारे बोरों को खेत में फेंककर भाग निकले। इस मामले में शामली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे जानें आखिर क्या थी हत्या की असली वजह: -
गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए एसपी शामली अजय कुमार ने बताया कि झिंझाना के गांव हरिनगर बिड़ौली में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सुधीर निवासी गांव मछरौली और उसके साथी सुनील पुत्र राममेहर निवासी गांव किरठल थाना रमाला जिला बागपत से गिरफ्तार किया है।
एसपी ने बताया कि मृतक लड़की व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सुधीर के बीच अवैध संबंध बन गए थे। मृतका डॉक्टर सुधीर पर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। ऐसे में छुटकारा पाने के लिए अपने साथी सुनील के साथ मिलकर लड़की की हत्या की योजना बनाई।
3 जनवरी को देर रात में आरोपी लड़की के घर पहुंचे और लड़की के घर पहुंचे और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान लड़की की मां की भी आंख खुल गई। इस पर आरोपियों ने मां को भी गला दबाकर मार डाला।
एसपी ने बताया कि युवती के मोबाइल फोन की डिटेल से हत्या का खुलासा हुआ जिसमें कई नंबरों की जांच-पड़ताल की गई। इनमें एक नंबर ऐसा था जिस पर पिछले पांच महीनों में तकरीबन पंद्रह सौ कॉल हुई थीं। इसी नंबर के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। आरोपियो ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। आगे की कार्रवाई के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/