हिस्ट्रीशीटर के खौफ से सहमे यूपी के इस जिले के पुलिस अफसर, इंस्पेक्टर ने ऐसे किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर से जिले के अफसर सहमे हुए हैं। यह सनसनीखेज खुलासा हलका चौकी इंचार्ज ने किया है, जिसने आला अफसरों को बाकायदा पत्र भेजकर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर द्वारा खुलेआम अवैध शराब बेचने और जानकारी होने के बावजूद अफसरों द्वारा उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया है। एसएसपी ने एसआई द्वारा लिखे गए इस पत्र को विभागीय अनुशासनहीनता बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
जनपद के फुगाना थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, डीएम अजय शंकर पांडेय व अन्य आला अफसरों को मंगलवार को पत्र भेजकर बताया कि उसके हलके के गांव कुरावा में हिस्ट्रीशीटर द्वारा काफी समय से अवैध शराब बेची जा रही है।
एसआई ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई बार सीओ फुगाना के साथ ही एसपी देहात और आबकारी विभाग को कई बार कहा व लिखा, लेकिन हर बार उसे कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए कह दिया जाता है।
इंस्पेक्टर के अनुसार अब उन्हें पता चला है कि आरोपी द्वारा नशे के इंजेक्शनों से अवैध शराब तैयार कर बेची जा रही है, जिससे कभी भी क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। आरोप है कि आरोपी एक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने पुलिसकर्मी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसआई द्वारा इस तरह पत्र जारी करना विभागीय अनुशासनहीनता है, जिसकी विभागीय जांच कराई जाएगी।