फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police leaves lover couple in a tempo

परतापुर में दिनभर घूमा प्रेमी-जोड़ा पुलिस ने रात के अंधेरे में टेंपो में बिठाया

Sun, 26 Jul 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police leaves lover couple in a tempo
मेरठ। परतापुर पुलिस की लापरवाही शनिवार शाम फिर उजागर हुई। लॉकडाउन के बावजूद एक प्रेमी युगल दिनभर क्षेत्र में घूमता रहा। इसके बावजूद पुलिस की नजर उस पर नहीं पड़ी। ये रात में करीब आठ बजे परतापुर चौराहे पर घूम रहे थे। पुलिस गश्त के दौरान उनसे पूछताछ की तथा बिना कार्रवाई किए टेंपो में बैठाकर मोदीनगर के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

मोदीनगर की एक कॉलोनी निवासी युवक-युवती के बीच कई माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। युवती को गर्भवती हो जाने की जानकारी हुई तो दोनों परिजनों के डर की वजह से घर से भाग निकले। ये रात में परतापुर चौराहे पर पैदल घूम रहे थे। इसी दौरान गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने इनसे जानकारी ली। उन्होंने प्रेमी युगल की जानकारी इंस्पेक्टर परतापुर को दी। इससे पहले मामला तूल पकड़ता पुलिस में पीछा छुड़ाने के लिए दोनों को टेंपो में बैठाकर चुपचाप मोदीनगर के लिए रवाना कर दिया। सवाल उठता है कि पुलिस संवेदनशील मामलों में भी गंभीर नहीं है। उसने युवती के परिजनों को जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा। ऐसे हालात में यदि उससे अनहोनी हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा। बता दें कि चार दिन पहले परतापुर में प्रिया और उसकी बेटी कशिश का कंकाल बरामद हुआ था। प्रिया की दोस्ती मोदीनगर में दूसरे वर्ग के शमशाद से हुई थी। उसने खुद को अमित गुर्जर बताया था। वहीं, बाद में प्रिया एवं उसकी बेटी की हत्या कर दी। शनिवार रात मिला प्रेमी युगल भी मोदीनगर का था। हालांकि पुलिस ने बिना जांच किए उसे चलता कर दिया। उधर, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि पुलिसकर्मियों ने ठीक से पूछताछ नहीं की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed