फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police kaa chakrvue torkar subhaarti pahuche vakil

पुलिस का चक्रव्यूह तोड़ सुभारती पहुंचे वकील

Sun, 12 Aug 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Aug 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
police kaa chakrvue torkar subhaarti pahuche vakil
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वकीलों को कचहरी में ही रोकने के लिए सुबह आठ बजे से कचहरी के सातों गेट पर पुलिस फोर्स तैनात हो गई। इसके बाद भी वकील पुलिस का चक्रव्यूह तोड़कर सुभारती कॉलेज पहुंच गए। कचहरी से बेगमपुल तक वकील-पुलिस पैदल चले। एसपी सिटी रणविजय सिंह व एएसपी कैंट सतपाल सिंह ने कई जगह वकीलों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। स्थिति नियंत्रण से बाहर जाने पर उन्होंने बेगमपुल पर बैरियर लगाकर पुलिस फोर्स और एसएसबी के जवानों को तैनात कर दिया। निर्देश दिए कि वकीलों पर बिना लाठीचार्ज के उन्हें बेगमपुल से आगे नहीं बढ़ने दें। 
विज्ञापन


टक्कर मारते दो गाड़ी निकल गईं 
पुलिस ने बेगमपुल पर सख्ती से वकीलों को रोकने की प्लानिंग बनाई। लेकिन दो बसों में सवार वकीलों को पुलिस के लगाए बैरियर नहीं रोक पाए। बसों ने टक्कर मारी और बेगमपुल से निकल गई। यहां पुलिस करीब 100 वकीलों को ही रोक पाई। सुभारती गेट पर वकीलों की बस रुकी तो पुलिस अफसरों के हाथ-पैर फूल गए। 
विज्ञापन


आईजी-एसएसपी ने संभाला मोर्चा 
वकीलों के सुभारती कॉलेज गेट पर पहुंचने का पता लगते ही आईजी रेंज रामकुमार व एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने स्थिति को संभाला। अधिकारी गेट पर पहुंचे तो वकीलों से उनकी धक्का-मुक्की हुई। महिला अधिवक्ता भी भिड़ गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने वकीलों को बस में सवार कर पुलिस लाइन भिजवा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed