फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police is reporting an accident, family members fearing murder

पुलिस हादसा बता रही, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 11 Aug 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police is reporting an accident, family members fearing murder
पुलिस हादसा बता रही, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

- अश्वनी शर्मा मामले को लेकर कंकरखेड़ा पुलिस से मिले परिजन
मेरठ। न्यू सैनिक कॉलोनी कंकरखेड़ा निवासी अश्वनी शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को तब नया मोड़ आ गया, जब थाने पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच कराए जाने की मांग की। पुलिस अब इस मामले में कॉल डिटेल खंगाल रही है। कंकरखेड़ा थाने पहुंची आकांक्षा ने बताया कि 31 जुलाई की शाम पति अश्विनी शर्मा उर्फ आशु दवा लाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन एक नाले से उनके पति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि अत्यधिक नशे के चलते नाले में गिरने से अश्वनी की मौत हुई है और मामले को दबा दिया। थाने पहुंची आकांक्षा ने इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा को बताया कि जिस जगह उनके पति का शव मिला, वह जगह घर से करीब दो किलोमीटर दूर है। यही नहीं वह घर के एकदम विपरीत है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि घर से निकलने के बाद उनके पति अश्विनी को अज्ञात दो युवकों के साथ बाइक पर जाते हुए कुछ लोगों ने देखा था। उन्होंने मांग की कि पुलिस उनके पति की कॉल डिटेल्स निकाल कर जांच करें। देर शाम इस मामले को लेकर भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने भी कंकरखेड़ा पुलिस से बात कर निष्पक्ष जांच कराए जाने का आग्रह किया। पुलिस अब इस मामले में परिजनों को जांच कराने का भरोसा दिला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed