फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police is not taking action against the accused of molestation,

छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई न होने से नाराज परिवार ने चस्पा किए 'मकान बिकाऊ हैं' के पोस्टर

Thu, 24 Sep 2020 01:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Sep 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police is not taking action against the accused of molestation,
muzaffarnagar police - फोटो : muzaffarnagar police

मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के गांव में छेड़छाड़ आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने से आहत परिवार ने अपने घर पर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर चस्पा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को समझाबुझाकर शांत किया।

विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 16 सितंबर की रात उसकी बेटी के साथ गांव के ही युवक ने दीवार फांदकर घर में घुसने के बाद छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी का अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया था, जबकि उसका मोबाइल, एटीएम कार्ड व गाड़ी मौके पर ही छूट गई थी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को पीड़ित परिवार ने अपने घर पर मकान बिकाऊ है लिखा पोस्टर चस्पा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने पीड़ित को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया, जिसके बाद उसने मकान पर लगाया गया पोस्टर हटा दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed