फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police is making list of Chinese manjha sellers

चीनी मांझा बेचने वालों पर कसेगा पुलिस का शिकंजा

Sat, 23 Oct 2021 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Police is making list of Chinese manjha sellers
पुलिस बना रही चीनी मांझा बेचने वालों की सूची
विज्ञापन

मेरठ। चीनी मांझा बेचने वालों पर पुलिस जल्द शिकंजा कसेगी। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जो यह मांझा बेचने का काम कर रहे हैं। इनको गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चीनी मांझे से दो लोगों की मौत के बाद पुलिस गंभीर है। जिन बाजारों में चीनी मांझा बिकने की आशंका है, पुलिस वहां सादे कपड़ों में घूमकर जांच कर रही है और ऐसे लोगों की लिस्ट बना रही है। इन सब पर एकसाथ बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह भी पता लगाया जा रहा है कि चीनी मांझा कहां से लाया जा रहा है और इस काम में कौन-कौन लोग शामिल हैं। वहीं खैरनगर और गोलाकुआं जैसे इलाकों में मांझा बेचने वाले सतर्क हो गए हैं। वे चोरी छिपे ही इस काम को अंजाम दे रहे हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि चीनी मांझा बेचने वालों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed