{"_id":"61294b3b8ebc3e7a290753fd","slug":"police-in-search-of-main-accused-in-saqib-murder-case-sardana-news-mrt553657234","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकिब हत्याकांड के मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकिब हत्याकांड के मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

सरधना। डेयरी संचालक शाहिद के 22 वर्षीय बेटे साकिब के हत्यारों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। शुक्रवार को भी पुलिस कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
नंगला आर्डर रोड नई बस्ती निवासी साकिब की बुधवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह नंगला आर्डर-नवाबगढ़ी रोड पर माइनर की पटरी पर पड़ा मिला था। इस मामले में पुलिस अब तक आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में ले चुकी है।
पुलिस का दावा है कि वह साकिब की हत्या के खुलासे के नजदीक तो जा पहुंची है। वारदात में नगवाबगढ़ी-नई बस्ती के साथ नगर के भी कई युवक शामिल हैं। हत्या किस उद्देश्य से की गई, पुलिस को इसके भी कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का कहना है कि साकिब की हत्या का खुलासा जल्द ही किया जाएगा। वहीं माना जा रहा है कि पुलिस के हत्थे अभी मुख्य आरोपी नहीं चढ़ सका है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उसके हत्थे चढ़ते ही पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर देगी।