फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police in pressure in rave party case

रेव पार्टी : बड़े लोगों के दबाव में पुलिस, तस्करा डालकर की खानापूर्ति, कार्यशैली पर उठे सवाल

Sun, 28 Mar 2021 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 28 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
police in pressure in rave party case
रेव पार्टी की सूचना पर छापा - फोटो : amar ujala

मेरठ। कैंट इलाके में शुक्रवार रात हुई रेव पार्टी पर पुलिस ने चुप्पी साध ली है। बड़े लोगों के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर पकड़े गए चार लोगों को भी छोड़ दिया गया है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने इस मामले का थाने में तस्करा डाला है।

विज्ञापन


कैंट इलाके में शहर के नामचीन डॉक्टर और स्थानीय लोगों ने होली मनाने के बहाने पार्टी का आयोजन किया। इसमें शराब के जाम छलक रहे थे। शहर के नामचीन लोग नशे में डीजे पर डांस कर रहे थे। यहां पर कोविड के नियमों की धज्जियां भी उड़ाई जा रही थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मेरठ: रेव पार्टी में पुलिस का छापा, मचा हड़कंप, शहर के नामचीन लोगों से जुड़ा है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम की सूचना पर सदर थाने की पुलिस रात 2:15 बजे पार्टी में पहुंच गई। पुलिस ने वीडियो बनाना शुरू किया तो वहां अफरातफरी मच गई। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

शनिवार को यह मामला पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों तक भी पहुंचा। नामचीन लोगों के सामने कानून के हाथ छोटे पड़ गए। इस मामले में पुलिस अफसरों ने चुप्पी साध ली है। आधी रात के बाद शराब पीकर डीजे पर डांस करने की परमिशन किसने दी, इसका जवाब किसी भी पुलिस अधिकारी के पास नहीं है। कोविड-19 का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, इसके बावजूद भी नामचीन लोगों में इसका खौफ नहीं दिखा।
 
जांच कराई जा रही है
कंट्रोल रूम की सूचना पर सदर थाने की पुलिस पार्टी में गई थी। शहर के डॉक्टर अपने परिवार के साथ पार्टी मना रहे थे। आधी रात के बाद भी डीजे बजने की जानकारी मुझे नहीं है। थाना पुलिस से इसकी जांच करा ली जाएगी। - अजय साहनी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed