फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police in Meerut has collected fine from one thousand people in five days

UP: पुलिस ने पांच दिन में एक हजार लोगों से वसूला जुर्माना, व्यापारी ने ऐसे वायरल किया पूरा मामला

Thu, 11 Aug 2022 05:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 11 Aug 2022 05:32 PM IST
सार

पुलिस ने पांच दिन में एक हजार लोगों से जुर्माना वसूला है। वहीं इस मामले को लेकर एक व्यापारी ने वीडियो वायरल किया है।

विज्ञापन
Police in Meerut has collected fine from one thousand people in five days
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ पुलिस ने चालान राशि जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। पिछले पांच दिन में पुलिस ने एक हजार लोगों से जुर्माना वसूला है। यह कार्रवाई पुलिस एक्ट-34 के तहत की गई है। जिन लोगों के अतिक्रमण और वाहनों के नियम न तोड़ने पर चालान कटे थे। उन्होंने चालान की राशि का शुल्क जमा नहीं किया। अब पुलिस ने यह जुर्माना वसूल कर न्यायालय में जमा कराया है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी निवासी एक दुकानदार ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की है। जिसमें वीडियो में एक हेड कांस्टेबल और दरोगा 100 रुपये दुकानदार से जमा करने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो में दुकानदार ने कहा कि 100 रुपये किस बात के, जिस पर पुलिस ने कहा कि यह चालान की राशि की रसीद है। अतिक्रमण का चालान नहीं भरा गया। 100 रुपये जमा करने होंगे। चालान राशि की रसीद भी पुलिस द्वारा दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: परिवार पर टूटा गमों का पहाड़: बाइक से ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दुकानदार ने सोशल मीडिया पर वसूली का आरोप लगाकर वीडियो वायरल कर दी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है। 10 अगस्त की कोतवाली के गुदड़ी बाजार में दुकान की है। पुलिस ने यहां चालान राशि के 100 रुपये जमा कराकर रसीद भी काटी थी। अतिक्रमण लेकर पूर्व में इस व्यक्ति द्वारा चालान नहीं जमा किया गया। पुलिस ने दफा 34 एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed