फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has started investigation in the case of threatening BJP MLA Yogesh Dhama by criminal Sunil Rathi in Baghpat

भाजपा विधायक को धमकी दिए जाने के मामले में जांच शुरू, सीएम योगी से मिलकर की थी शिकायत

Tue, 28 Jul 2020 12:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 28 Jul 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Police has started investigation in the case of threatening BJP MLA Yogesh Dhama by criminal Sunil Rathi in Baghpat
पुलिसकर्मियों के साथ विधायक योगेश धामा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा विधायक योगेश धामा को धमकी दिए जाने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को सौंपी गई है। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपराधी सुनील राठी से जान का खतरा जताया था। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र भेजा था।

विज्ञापन


ये था मामला
तिहाड़ जेल में बंद शातिर अपराधी सुनील राठी ने बागपत के विधायक योगेश धामा को धमकी दी थी। अपराधी बागपत से अपनी मां को जिला पंचायत का चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहा है। इस मामले की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई थी। वहीं इसके बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जेल में बंद अपराधी सुनील राठी ने भाजपा विधायक योगेश धामा को चिट्ठी भेजी है। जिसमें शातिर अपराधी ने पहले यमुना नदी में खनन का विरोध करने पर आपत्ति जताई और फिर भाजपा विधायक को जान से मारने की धमकी दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया था कि अपराधी सुनील राठी बागपत से अपनी मां राजबाला को जिला पंचायत का चुनाव लड़वाना चाहता है। जिसकी वह तैयारी कर रहा है। इससे पहले अपराधी ने अपने शूटरों से हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की गोली मारकर हत्या करा दी थी। अपराधी सुनील राठी ने बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या की थी। जिसके बाद से सुनील राठी बागपत में अपने गैंग को लगातार सक्रिय कर रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed