फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police has beaten up a young man in police station at Meerut

भाजपा नेता के भाई ने सिपाही को मारा थप्पड़, फिर आरोपी की जमकर पिटाई, ये था मामला

Fri, 31 Jul 2020 04:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 Jul 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Police has beaten up a young man in police station at Meerut
थाने में हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के इंचौली थाना क्षेत्र में पुलिस शुक्रवार को मसूरी गांव तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह बिना रुके निकल गया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। बताया गया कि युवक ने पहले पुलिसकर्मियों के साथ बहस की और फिर एक सिपाही को थप्पड़ मार दिया। 

विज्ञापन


सूचना पर इंचौली थाने के इंस्पेक्टर बृजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर के सामने ही भाजपा नेता के भाई ने सिपाही को थप्पड़ मारा। इसके बाद पुलिस ने युवक की जमकर पिटाई की। उधर, सिपाही ने खुद इस मामले की जानकारी एसएसपी को दी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जेल से खौफ फैला रहा ये कुख्यात बदमाश, करा चुका कई बड़ी वारदात, अब चार और लोग निशाने पर
विज्ञापन
विज्ञापन


इंचौली थाने में लोगों का हंगामा चल रहा है। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। लेकिन वो मानने को तैयार नहीं है। इस मामले में इंस्पेक्टर बृजेश सिंह का कहना है कि अभी दोनों से पूछताछ की जा रही है।

उधर, सीओ सदर देहात ब्रिजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मामले की जानकारी ली। उनका कहना है कि अभी दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed