फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police giving Dabish, Atul Pradhan doing election campaign

अतुल प्रधान बोला, मैं चुनाव प्रचार करा रहा हूं, पुलिस दे रही दबिश

Mon, 13 Nov 2017 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 13 Nov 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
Police giving Dabish, Atul Pradhan doing election campaign
एसएसपी मंजिल सैनी और अतुल प्रधान

मेरठ। विवादित वीडियो वायरल होने के बाद सपा नेता अतुल प्रधान को एक सप्ताह बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। सपा नेता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस भले ही दबिश देने की बात कह रही हो। लेकिन वह पूर्वांचल के जिलों में निकाय चुनाव के लिए सपा प्रत्याशियों का प्रचार करा रहा है।

विज्ञापन


मखदूमपुर मेले में तीन नवंबर को भाषण के दौरान बागपत निवासी सुमित गुर्जर को इंसाफ दिलाने की बात कहकर अतुल प्रधान ने विवादित भाषण दिया था। वह वीडियो वायरल हो गई थी। मामला लखनऊ तक पहुंचा तो एसएसपी के आदेश पर हस्तिनापुर थाने में सपा नेता अतुल प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पांच नवंबर को अतुल प्रधान ने कमिश्नरी के सामने चौधरी चरण सिंह पार्क में सैकड़ों लोगों के साथ बिना अनुमति धरना दिया। सिविल लाइन थाने में अतुल प्रधान समेत 18 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन में सिविल लाइन थाने में मुकदमा हुआ था। बाद में अतुल प्रधान पर धारा 188 के साथ 504, 506, 147, 353 और 7 क्रिमनल लॉ एक्ट के तहत भी धारा बढ़ा दी।
विज्ञापन


पढ़ें : मंजिल सैनी बोलीं, अतुल प्रधान नेता नहीं मुल्जिम
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश पड़ी तो अतुल प्रधान लखनऊ जा पहुंचा। पूरे जोन की पुलिस अतुल की तलाश कर रही है। वहीं अतुल प्रधान ने फोन पर कहा कि वह लखनऊ और पूर्वांचल के जिले में सपा के प्रत्याशियों का प्रचार करा रहे हैं। पुलिस ने कोर्ट से जो वारंट लिए हैं उन्हें वह रिकॉल करा लेंगे। पुलिस चाहे तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज सकती है। लेकिन मैं दो दिन में वह मेरठ आ जाऊंगा। एसपी सिटी मानसिंह चौहान का कहना है कि अतुल प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। वह बार-बार लोकेशन बदल रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed