फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police filed case against six including doctor to breaking rules of Lockdown on a clinic in Saharanpur

लॉकडाउन के बीच क्लीनिक पर उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, चिकित्सक सहित छह पर मुकदमा

Thu, 09 Apr 2020 04:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Apr 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
police filed case against six including doctor to breaking rules of Lockdown on a clinic in Saharanpur
एसएसपी दिनेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन अवधि में नियम कायदों को ताक पर रखकर एक चिकित्सक के क्लीनिक में जमा भारी भीड़ से खफा एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने चिकित्सक सहित छह व्यक्तियों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया। चिकित्सक के पांच अन्य सहायक भी पुलिस की पकड़ में आ गए। जिन्हें थाने से जमानत देकर छोड़ा गया। 

विज्ञापन


बुधवार देर रात लॉकडाउन को लेकर एसडीएम नकुड़, पूरन सिंह राणा तथा सीओ नकुड़, यतेंद्र नागर सरसावा क्षेत्र में निरीक्षण पर निकले हुए थे एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि जब वे नकुड़ रोड पर डॉक्टर हुमायूं के क्लीनिक के समीप पहुंचे तो देखा कि सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा कर दर्जनों लोग क्लीनिक में मौजूद है।
विज्ञापन


क्लीनिक में जगह कम होने के कारण  सभी लोग एक दूसरे से सटकर बैठे थे। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता देख उन्होंने सबसे पहले तो स्टाफ को हड़काते हुए तत्काल ही क्लीनिक को बंद कराया तथा मौके पर मौजूद चिकित्सक के पांच सहायकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम नकुड़ पीएस राणा ने कहा कि उन्होंने चिकित्सक सहित सभी सहायकों के विरुद्ध धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि उप निरीक्षक राजकुमार यादव की तहरीर पर डॉक्टर सिकंदर हुमायूं, उनके सहायक इरशाद, निजाम, जुबेर फरमान तथा बिलाल के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है तथा मौके पर पकड़े गए पांचों अन्य सहायकों को मुचलका पाबंद कर जमानत पर छोड़ा गया है।


थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करना करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में कोई ढील नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed