फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police empty handed in robbery

मौसी-भांजे से लूट में पुलिस खाली हाथ

Thu, 14 Nov 2019 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
police empty handed in robbery
माछरा। रहदरा मार्ग पर मौसी एवं भांजे को अज्ञात बदमाशों ने बीते मंगलवार को गोली मार दी थी। गोली महिला के कंधे में फंस गई थी। उसे चिकित्सकों ने रात्रि में आपरेशन करके निकाला। दोनों घायलों की हालत में सुधार बताया है। उधर, दूसरे दिन भी पुलिस किसी नतीजे परे नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

किठौर थाना क्षेत्र में माछरा-रहदरा मार्ग पर माछरा निवासी राहुल भाटी पुत्र कंवरपाल एवं बबीता पत्नी सतपाल भाटी बाइक पर सवार होकर अलीपुर मौरना से लौट रहे थे। रास्ते में नकाबपोश तीन बदमाशों ने बकरा फार्म के समीप उन्हें रोक लिया। उन्होंने बबीता के कुंडल छीन लूट लिये तथा विरोध करने पर गोली चला दी। गोली राहुल भाटी के दाएं हाथ को चीरती हुई पीछे खड़ी बबीता के कंधे में जा लगी। गोली बबीता के कंधे में ही फंस गई। परिजन महेश भाटी ने बताया कि बीती देर रात्रि बबीता के कंधे का आपरेशन कराया गया। उसके कंधे से गोली निकाली गई। बताया कि दोनों की हालत में सुधार आ रहा है। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, दूसरे दिन भी किठौर पुलिस अज्ञात बदमाशों का पता लगाने में विफल रही। किठौर पुलिस ने बताया कि इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। गोली मारने एवं लूट करने वाले बदमाश जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। परिजनों का कहना है कि लूट की धारा भी रिपोर्ट में जोड़ी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed